Posts

Noun

NOUN Noun वह शब्द जो किसी व्यक्ति , वस्तु , स्थान , भाव , विचार के नाम का बोध कराये उसे noun कहा जाता है। नाम दो प्रकार के होते हैं – Proper Noun Common Noun Proper noun - वह noun जो किसी विशेष व्यक्ति , वस्तु , स्थान , के नाम का बोध कराए उसे Proper noun कहा जाता है। जैसे- Ram, Sham, Geeta, Delhi etc. यहाँ पर विशेष का अर्थ है वह व्यक्ति , वस्तु या स्थान जो अपने आप में केवल एक है , और उसके जैसा कोई और दूसरा इस दुनिया में नहीं है। जैसे मेरे नाम नवीन है मैं मेरे जैसा इस दुनिया में केवल एक ही हूँ , मेरे जैसा कोई और दूसरा नहीं है। इसी प्रकार आपके जैसा कोई और दूसरा नहीं होगा । इसी प्रकार इस दुनिया में हरियाणा एक है रेवाड़ी एक है आपका मित्र एक है। इस प्रकार हरियाणा , रेवाड़ी और आपके मित्र का नाम मोहित (मान लेते हैं) केवल एक ही हैं। इनके जैसा कोई और इस धरती पर नहीं है। इस प्रकार ये Proper Noun हुए । Common noun Common noun - Common Noun अर्थात common name अर्थात एक ऐसा नाम जो एक जैसी दिखने वाले सभी व्यक्तियों , वस्तुओं , और स्थानों को दिया जा सके। इसको हम यूं भी कह सकते हैं क...