Noun
NOUN
Noun वह शब्द जो किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, विचार के नाम का बोध कराये उसे noun कहा जाता है। नाम दो प्रकार के होते हैं –
Proper Noun
Common Noun
Proper noun - वह noun जो किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु, स्थान, के नाम का बोध कराए उसे Proper noun कहा जाता है। जैसे- Ram, Sham, Geeta, Delhi etc.
यहाँ पर विशेष का अर्थ है वह व्यक्ति, वस्तु या स्थान जो अपने आप में केवल एक है, और उसके जैसा कोई और दूसरा इस दुनिया में नहीं है। जैसे मेरे नाम नवीन है मैं मेरे जैसा इस दुनिया में केवल एक ही हूँ, मेरे जैसा कोई और दूसरा नहीं है। इसी प्रकार आपके जैसा कोई और दूसरा नहीं होगा । इसी प्रकार इस दुनिया में हरियाणा एक है रेवाड़ी एक है आपका मित्र एक है। इस प्रकार हरियाणा, रेवाड़ी और आपके मित्र का नाम मोहित (मान लेते हैं) केवल एक ही हैं। इनके जैसा कोई और इस धरती पर नहीं है। इस प्रकार ये Proper Noun हुए ।
Common noun
Common noun - Common Noun अर्थात common name अर्थात एक ऐसा नाम जो एक जैसी दिखने वाले सभी व्यक्तियों , वस्तुओं , और स्थानों को दिया जा सके। इसको हम यूं भी कह सकते हैं कि किसी वस्तु व्यक्ति, वास्तु या स्थान का वह नाम जो उसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान के जैसे अन्य वस्तु, व्यक्ति, स्थान को भी दिया जा सके उसे Common noun कहा जाता है। या किसी व्यक्ति वस्तु स्थान को दिया गया वह नाम जो उसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान के जैसे लगने वाले अन्य व्यक्ति, वस्तु, स्थान को भी दिया जा सके उसे Common noun कहते हैं। जैसे आपके कक्षा के सभी बच्चों को एक ही नाम दें तो उन्हें Student कहेंगे । इस प्रकार Student एक Common name अर्थात common noun हो गया क्योंकि यह सभी बच्चों को दिया गया एक common name है। इसी प्रकार Rewari, Mahendergarh, Gurugram आदि Districts हैं। इसलिए District शब्द एक common noun हो गया। इसी प्रकार teacher, table, city, village, student, boy etc. common noun के उदहारण है। Common noun को आगे तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है।
Collective noun
Collective noun - किसी समूह को दिया गया नाम Collective noun कहलाता है। जैसे- class, bunch, army, team etc.
Material noun - किसी ऐसे वस्तु का नाम जिसे मापा या तोला जा सके उस वस्तु का नाम Material noun कहा जाता है। जैसे- gold, wood, silver, oil etc.
Abstract noun
Abstract noun - ऐसा noun जिसे न देखा जा सके और न हीं छुआ जा सके उसे Abstract noun कहते हैं। ऐसे noun को केवल महसूस किया जा सकता है। ऐसा noun किसी गुण, भाव, क्रिया या अवस्था को व्यक्त करता है। जैसे- childhood, beauty, bravery, music, honesty etc.
निम्नलिखित नाउन हमेशा Plural form में प्रयोग किए जा सकते हैं। इनके अंत में ‘-s’ लगा रहता है। हमें इनका ‘-s’ हटा कर इन्हें singular नहीं बनाना चाहिए। ऐसे noun को singular बनाकर उनके साथ a, an, का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ये nouns हैं –
Aborigines, alms, amends, archieves, ashes, arrears, athletics, auspices, bellows, belongings, breeches, bowls, braces, binoculars, billiards, brains, customs, curds, congratulations, cards, drawers, dregs, eaves, earnings, entrails, embers, fetters, fireworks, funds, fangs, glasses, guts, greens, knickers, lodgings, lees, mumps, measles, nuptials, odds, outskirts, Pantaloons, pants, pioneers, particulars, proceeds, proceedings, regards, riches, remains, scales, savings, shambles, shears, scissors, spectacles, the Himalayas, leavings, contents, breaches, vitals, brains, dues, intestines, the movies, ruins, the Alps, environs, chattels, stairs, surroundings, tidings, troops, trousers, tongs, tactics, thanks, victuals, vegetables, valuables, wages, works, clothes, pajamas, tools, breakables, doings, the pictures, knickers, confines, upstairs, downstairs, underpants, dividers, tights, sweepings, handcuffs, obsequies, scales, eatables, forceps, shoes, socks, manes etc.
उपर्युक्त nouns में जिन nouns के दो भाग होते हैं उन nouns का singular बनाने के लिए a pair of तथा plural बनाने के लिए pairs of का प्रयोग किया जा सकता है। जैसे –
A pair of spectacles
Pairs of spectacles
इन nouns के साथ -s या -es लगाकर कभी भी plural बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए क्योंकि ये पहले ही plural होते हैं।
‘Means’ का अर्थ यदि ‘आमदनी’ हो तो यह plural होता है।
His means are limited.
लेकिन यदि इसे ‘तरीका’ के अर्थ में प्रयोग किया गया हो तो यह singular होता है। ऐसे में इसके साथ a या every मिल सकता है। जैसे-
A means या every means
Every means he is using to save his child from cancer is nothing but a waking dream wish filfilment.
Nouns Singular in form but Plural in use
निम्नलिखित nouns देखने में singular लगते हैं लेकिन ये हमेशा plural अर्थ में प्रयोग किए जाते हैं। इनके साथ –s या -es लगाकर इन्हे plural नहीं बनाया जा सकता। ये nouns हैं-
Admiralty, cavalry, clergy, cattle, gentry, infantry, nobility, poultry, peasantry, yeomanry, children, tenantry, people, folk etc.
यदि ‘people’ का प्रयोग ‘आदमी/ लोग’ के अर्थ में किया गया हो तो यह सदा plural रहता है। परंतु राष्ट्र के अर्थ में यह singular होता है क्योंकि इस अर्थ में इससे पहले a का प्रयोग होता है। a people = एक राष्ट्र।
इस अर्थ में इसका plural बनाने के लिए इसके साथ -s जोड़ा जाता है। peoples = एक से ज्यादा राष्ट्र
कुछ nouns ऐसे होते हैं जिनके साथ -s जुड़ा होता है और वे plural दिखाई देते हैं। लेकिन वास्तव में वे singular होते हैं। ये nouns हैं-
Gallows, summons, news
Nouns always singular
निम्नलिखित nouns सदा singular होते हैं। इनका plural नहीं होता है। इनके साथ a, an का प्रयोग भी नहीं होता है। ये noun यदि विशेष है तो इनके साथ the का प्रयोग हो सकता है। ये nouns हैं –
poetry, scenery, machinery, drapery, stationery, jewellery, sultry, crockery, luggage, baggage, knowledge, postage, breakage, heritage, wastage, percentage, foolish, polish, rubbish, dust, dirt, information, furniture, traffic, clothing, electricity, food, equipment, hemorrhage, postage, pottery, technology, gratitude, maintenance, espionage, wreckage, parking, status, money, music, coffee, advice, butter, chalk, health, traffic, drainage, garbage, Heritage, homage, confectionery, liberty, greenery, safety, cutlery, foolery, smoking etc.
Singular अर्थ में ऐसे nouns से पहले an item of/ an article of/ a piece of/ a bit of/ a kind of/ a sheet of/ a pile of/ a type of/ a bit of का प्रयोग किया जाता है।
Plural अर्थ में ऐसे nouns से पहले items of/ articles of/ pieces of/ bits of/ kinds of/ sheets of/ piles of/ types of/ का प्रयोग किया जाता है।
इन nouns की मात्रा (quantity) बताने के लिए 'बहुत' के अर्थ में much, some, little, a lot of में से किसी एक का प्रयोग किय जाता है।
Number of hair/ work / word
जब hair का प्रयोग सामान्य अर्थ में होता है तो इसका plural नहीं होता है। परंतु जब इसका प्रयोग विशेष अर्थ में हो तो यह countable nouns की तरह होता है। और तब इसका plural होता है- hairs । जैसे -
Her hair is black.
There are five white hairs on your head.
जब work का प्रयोग सामान्य अर्थ में होता है तो इसका अर्थ होता है 'काम' या 'कार्य'। ऐसी अवस्था में इसका plural नहीं होता है। परंतु जब work का अर्थ 'रचना' हो तो plural works होता है।
जब word का अर्थ 'संदेश या प्रतिज्ञा' हो तो इसका plural नहीं होता है। परंतु जब word का अर्थ 'शब्द' हो तो इसका plural ‘words’ होता है।
Number of brick/ stone/ wood/ glass
यदि इन शब्दों से पदार्थ या वस्तु का बोध हो तो इनका plural नहीं होता है। जैसे-
This house is made of brick and stone.
जब शिकार करने के उद्देश्य किसी पशु या पक्षी का जिक्र किया जाए तो यह हमेशा singular होता है। मगर इससे पहले किसी article का प्रयोग नहीं किया जाता है।
I want to hunt animal.
He wants to shoot tiger.
कुछ ऐसे nouns होते हैं जिनका singular रूप में कुछ अर्थ होता है और plural रूप में कुछ और। ऐसे nouns है-
Abuse दुरुपयोग Abuses कुरीतियां
Air हवा Airs दिखावटीआचरण
Advice राय/ परामर्श Advices सूचनाएं
Alphabet वर्णमाला Alphabets भाषाएं
Compass सीमा Compasses एक प्रकार का यंत्र
Good अच्छा Goods सामान
Force बल/ शक्ति Forces सेना
Iron लोहा Irons जंजीर/ कड़ी
Return वापसी Returns हिसाब-किताब
Sand बालू Sands रेगिस्तान
Water पानी Waters समुद्र
Wood लकड़ी Woods जंगल
Ground भूमि/ कारण Grounds तलछट/ घर के पास की भूमि
Powder धूल Powders दवा की खुराक
Number संख्या Numbers कविताएं/ संख्याएं
Way रास्ता Ways शैली /तरीके
Vesper सांय Vespers सांय की प्रार्थना
Regard सम्मान/ आदर Regards शुभकामनाएं
Greeting अभिनंदन Greetings शुभकामनाएं
Chain जंजीर Chains हथकड़ी
Beef गाय का मांस Beefs मवेशी
Appearance आकृति Appearances बाहरी दिखावा
Amend सुधार Amends क्षतिपूर्ति
People लोग Peoples राष्ट्र
Practice आदत/ अभ्यास Practices आदतें/ प्रथाएं
Minute मिनट Minutes कई मिनट/ समिति की कार्यवाही
Return वापस/ वापसी Returns लाभ/ लेखा-जोखा
Physic औषधि/ दवा Physics भौतिक शास्त्र
Spectacles दृश्य Spectacles ज्यादा दृश्य/ चश्मे
Premise सिद्धांत Premises सिद्धांत /अहाता
Pain शारीरिक दर्द Pains प्रयास
Moral नैतिक शिक्षा Morals नैतिकताएं
Custom रीति Customs रीतियां/ चुंगी कर
Manner तरीका Manners आचरण
Work कार्य Works रचनाएं/ कृतियां
Quarter चौथा भाग Quarters डेरा
Colour रंग Colours अनेक रंग /झंडा
Arm बाजू Arms हथियार
Word प्रतिज्ञा का शब्द Words अनेक शब्द /भाषाएं
Copper तांबा Coppers तांबे के सिक्के
महत्वपूर्ण बातें
1 Advices का प्रयोग 'सूचनाएं' के अर्थ में होता है। जब उसका प्रयोग 'सलाह' के लिए किया जाए तो इसका plural, advices नहीं होता है। इसका प्रयोग यदि plural sense के लिए करना भी पड़े तो इससे पहले a lot of का प्रयोग करना चाहिए ना कि many का।
He gave me a lot of advices.
2 जब foot का अर्थ 'पैदल सेना या सिपाही' हो तो इसे plural माना जाता है। तथा ऐसी अवस्था में इसका plural, feet नहीं होता है और न ही इसके साथ plural verb का प्रयोग किया जाता है।
Three hundred foot have been sent to Jammu and Kashmir.
3 Horse का प्रयोग जब 'घुड़सवार सैनिक' के अर्थ में किया जाता है तो यह plural होता है और इसके साथ plural verb लगती है। ऐसे में इसका plural, horses नहीं होता है।
Three hundred horse have been sent to Jammu and Kashmir.
4 कुछ adjectives ऐसे होते हैं जिनके साथ the जोड़कर उन्हें plural बनाया जा सकता है। ध्यान रहे इन adjectives से पहले the लगाकर बना noun हमेशा plural होता है। जैसे-
Poor गरीब the poor गरीब लोग
Rich अमीर the rich अमीर लोग
Sick बीमार the sick बीमार लोग
Blind अंधा the blind अंधे लोग
Deaf बहरा the deaf बहरे लोग
5 निम्नलिखित nouns वे nouns है जो दोनों ही वचनों (singular और plural) में प्रयोग किए जा सकते हैं या यूं कह लीजिए कि ये nouns, singular और plural form में एक जैसे रहते हैं-
sheep, swine, Yoke, grass, police, means, series, Japanese, Burmese, deer, Salmon, brace, stone, public, innings, species, Chinese, Nepalese etc.
इन nouns के साथ -s लगा कर इन्हें plural बनाने की भूल कभी नहीं करनी चाहिए।
6 यदि किसी preposition के दोनों और एक ही noun हो तो दोनों singular होते हैं और इसके बाद verb भी singular ही लगती है। जैसे-
City after city was destroyed .
He begged from door to door.
इसी तरह -
Row upon row.
Hour after hour
Ship after ship.
Village after village
7 कुछ noun ऐसे होते हैं जो numeral adjective ( संख्यावाचक विशेषण) के बाद आने पर हमेशा singular रहते हैं। परंतु indefinite number (अनिश्चित संख्या ) का बोध कराने के लिए plural भी बन जाते हैं। जैसे-
pair, dozen, stone, score, gross, hundred, thousand, million, billion etc.
five dozen pens
three hundred rupees
two pair of shoes
but
Dozens of pens
Hundreds of rupees
Pairs of shoes
8 Nouns ending in –ics
कुछ nouns का अंत -ics पर होता है जैसे-
Mathematics, politics, economics, ethics, classic, physics, mechanics, civics, statistics, genetics etc
इन nouns का प्रयोग singular रूप में होता है। इन साथ -s जोड़कर plural नहीं बनाया जा सकता। लेकिन यदि इन nouns से पहले कोई possessive adjective या कोई article हो तो ये plural माने जाते हैं और इनके साथ plural verb लगती है।
जैसे –
Mathematics is a very difficult subject.
Her mathematics are very weak.
9 News एक uncountable noun होता है इसलिए इसका प्रयोग हमेशा singular रूप में होता है। इसके बाद कभी बी a या an का प्रयोग नहीं किया जाता है। जैसे-
This news is true.
10 कुछ बिमारियों के नाम का प्रयोग singular uncountable noun के रूप में होता है । ये हैं-
measles, rabies, rickets, mumps, diabetes etc.
इनके साथ न तो s या es जोड़कर इनका plural बनाया जाता है और न ही इनसे पहले indianite article का प्रयोग किया जाता है ।
Measles is a dangerous diseaase. .
10 summons एक singular noun होता है हालाँकि उसके साथ -es लगाकर इसको plural भी बनाया जा सकता है। जैसे-
A summons was issued to my friend yesterday.
Three summonses were issued by the court to him but he did not respond any of them.
11 कुछ खेलों के नाम का प्रयोग हमेशा singular uncountable के रूप में होता है। जैसे -
Bowls, billiards, draughts, dominoes etc
इनका भी न तो plural बनाया जा सकता है और न उनके साथ a या an का प्रयोग किया जा सकता है।
12 Letters, figures और abbreviation के plural बनाना –
यदि किसी विशेष अर्थ में हमें किसी शब्द का plural बनाना पड़े तो हम उस शब्द के साथ apostrophe -s ('s) लगते हैं। जैसे-
but = but's, will = will's, is= is's, if= if's आदि ।
किसी भी letter का plural बनाने के लिए उसके साथ apostrophe -s ('s) लगते हैं। जैसे-
l= l's, k= k's, m=m's आदि।
यदि किसी संख्या को शब्दों की बजाए अंकों (figures) में लिखा गया हो तो उन अंको का plural बनाने के लिए भी apostrophe -s ('s) का ही प्रयोग किया जाता है। जैसे-
5 = 5's , 25= 25's 4= 4's आदि।
कुछ abbreviations का plural उनका पहला अक्षर दुहराने से बनता है। जैसे-
p = pp (page)
l = ll (lines)
कुछ abbreviation ऐसी हैं जिनके साथ केवल -s लगाकर ही उनका plural बनाया जाता है। जैसे -
M.P. = M.P.s
B.A. =B.A.s
लेकिन यहां पर एक बात जो ध्यान रखने वाली है वह यह है कि यदि B.A. और M.A. से किसी व्यक्ति का बोध होता है तो इनके साथ केवल -s लगाकर ही इनका plural बनाया जाता है ,जैसा कि ऊपर बनाया गया है। लेकिन यदि इनसे किसी डिग्री का बोध हो तो उनका plural apostrophe-s ('s) लगाने से बनता है। जैसे-
B.A's
M.A's
यदि कोई Proper Noun -y पर समाप्त होता है तो उसका plural बनाने के लिए -y को -ies में नहीं बदला जाता बल्कि उसके साथ -s लगाकर उसका plural बना दिया जाता है। जैसे-
Mary = Marys
Jony = Jonys
13 यदि किसी noun से पहले दो adjectives हो और उन दोनों में से केवल पहले adjectives से पहले ही article हो तो वह noun plural लिखा जाएगा।
I am a professor of the Patna and Bihar Universities.
लेकिन यदि दोनों adjectives से पहले article हो तो वह noun , singular लिखा जाएगा।
I am a professor of the Patna and the Bihar University.
कुछ लैटिन शब्दों का Plural बनाना -
1 यदि किसी noun के अंत में -um हो तो उस noun का plural बनाने के लिए उस -um को 'a' बना दिया जाया है। जैसे-
Agendum agenda
Datum data
Dictum dicta
Ovum ova
Modern English में data और agenda का प्रयोग singular और plural में एक जैसा ही होने लग गया है -
The agenda has been drawn up.
The agenda have been drawn up.
यहाँ उपर्युक्त दोनों ही वाक्य सही माने जाते हैं।
Memorandum शब्द के दो plural होते हैं- Memorandums , Memoranda
2 यदि किसी noun के अंत में -us हो तो उस noun का plural बनाने के लिए उस -us को 'i' बना दिया जाया है। जैसे-
Locus loci
Fungus fungi
Genius geni
3 यदि किसी noun के अंत में -is हो तो उस noun का plural बनाने के लिए उस -is को 'es' बना दिया जाया है। जैसे-
Analysis analyses
Crisis crises
Basis bases
Thesis theses
4 यदि किसी noun के अंत में -on हो तो उस noun का plural बनाने के लिए उस -on को 'a' बना दिया जाया है। जैसे-
Criterion criteria
Phenomenon phenomena
5 लेकिन ये अपवाद भी देखें -
Millennium Millenniums/a
Podium Podiums/a
Rostrum Rostrums/a
Stratum Stratums/a
Euphonium Euphoniums/a
Pendulum Pendulums
Petroleum Petroleums
Decorum Decorums
Asylum Asylums
Gymnasium Gymnasiums
Harmonium Harmoniums
Stadium Stadiums
Curriculum Curriculums/a
Aquarium Aquariums/a
Auditorium Auditoriums
Museum Museums
Premium Premiums
Forum Forums
Mausoleum Mausoleums
Album Albums
Demon Demons
Electron Electrons
Neutron Neutrons
Proton Protons
6 यदि किसी noun के अंत में -au हो तो उस noun का plural बनाने के लिए उस -au के बाद -x और लगा दिया जाता है। जैसे-
Plateau Plateaux
Bureau Bureaux
Comments
Post a Comment